आंवला: आंवला के भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने कस्बा इंचार्ज पर लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत
आंवला के भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सैय्यद अकबर अली ने कस्बा इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए एसएसपी बरेली को शिकायती पत्र सौंपा है उन्होंने बताया अपने संगठन के लेटर पैड पर सट्टा की शिकायत की थी जिस पर विपक्षी और कस्बा इंचार्ज बुरा मान गए और मेरे साथ विपक्षियों ने मारपीट की। जिलाध्यक्ष ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।