#कुरुक्षेत्र पुलिस ने सैक्टर-7 में हथियार के बल पर लूट मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने सैक्टर-7 में हथियार के बल पर लूट मामले के आरोपी #कमल वासी जिला पानीपत, साहिल वासी जिला सोनीपत, प्रिंस वासी जिला पानीपत व अंश जैन उर्फ़ लाला वासी जिला सोनीपत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से 5-50 लाख रूपये बरामद किये गए।