बालाघाट: CEIR पोर्टल से 225 गुम व चोरी के मोबाइल बालाघाट पुलिस ने लौटाए, 34 लाख की संपत्ति मालिकों को मिली वापस
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए साइबर जागरूकता अभियान सैफ क्लिक 2.0 के समापन अवसर पर बालाघाट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले छह माह में CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर लगभग 34 लाख रुपये मूल्य के 225 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक