लाडपुरा: अनिकेत महाराज ने कहा, मंदिरों में वीआईपी दर्शन बंद हो, सरकार संतों को मंदिर चलाने दे, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कोटा आएंगे
Ladpura, Kota | Apr 9, 2026 कोटा में ब्रज बिहारी सरकार के नाम से मशहूर अनिकेत महाराज ने कहा- मंदिरों से वीआईपी दर्शन बंद होने चाहिए। मंदिरों में गरीबों को भगा दिया जाता है या लोग खुद नहीं जाते। जबकि पैसे वाले लोगों को आसानी से दर्शन हो जाते हैं। उन्होंने कहा- मंदिरों में वीआईपी कल्चर सरकारों की वजह से है।