बाइक से साले के साथ ससुराल जाते वक्त जीजा और साले दोनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हलिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोरांव थाना क्षेत्र के मड़फा कला गांव का रहने वाला मुकेश (26) पुत्र कन्हैयालाल शनिवार घर से बाइक द्वारा अपने साले विकास के साथ जा रहा था।