कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील अंधेरे में डूबी: ग्रामीण दीपक और मोबाइल से रातें काटने को मजबूर
कटनी जिले की रीठी तहसील के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां दिन की तपिश से राहत की उम्मीद रात में होती है, वहीं अंधेरा और बिजली की आंख-मिचौली ग्रामीणों के लिए नई परेशानी खड़ी कर रही है। गांवों में हालत यह है कि रात होते ही कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो जाती है,