जबलपुर: तिलवारा थाने के सामने वाहन जांच के दौरान थाना प्रभारी व दो आरक्षकों द्वारा BJP नेता के साथ मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
तिलवारा थाने के सामने शनिवार रविवार मध्यरात्रि 12.15 बजे के करीब नर्मदा दर्शन करने जा रहे भाजपा नेता और उसके दोस्त को थाने के सामने हेलमेट को लेकर रोका गया।वही चलानी कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता पवन शर्मा से अभद्रता की गई।TI बृजेश मिश्रा और दो आरक्षको ने बेहरहमी से मारपीट की।वही पीड़ित ने विजय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाईं।घायल को मुलाइजे के लिए भेजा गया।