लखनादौन: धूमा में यूनियन बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित, कार्य प्रणाली में नहीं हुआ कोई बदलाव
लखनदौन विकासखंड के उपनगरीय थाना क्षेत्र धूमा अंतर्गत यूनियन बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित की जा चुकी है। किंतु कार्य प्रणाली जस की तस प्रतीत हो रही है। नगर में संचालित क्योस्क बैंक अपनी लोकेशन से हट कर ही संचालित हो रहे है। जो कि बैंक द्वारा ही दिए जाते है।