फिरोज़ाबाद: महिला अपराध पर थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
एसएसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर महिला संबंधित अपराधों में फरार अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना दक्षिण पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी वंशी उर्फ विकास यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी जरौली, थाना खैरगढ़ को रविवार दोपहर दो बजे क़रीबन मीरा चौराहा से गिरफ्तार किया।