पुखरायां कस्बे के मौहर देवी मंदिर के निकट शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भक्तों के द्वारा भगवान का भोग लगाकर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बे के अलावा आसपास क्षेत्र के गांव से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। नितेश ओमर, देव नारायण, रजत ओमर, शरद ओमर ने खिचड़ी वितरण किया।