बूंदी: जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में 9 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में 1007 रोगी हुए लाभान्वित
Bundi, Bundi | May 21, 2024 आज मंगलवार को बालचंदपाडा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के पंचकर्म विशिष्टता कैंद्र में संचालित 9 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का समापन हुआ,इस अवसर पर आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ रमेशचंद्र जैन ने शिविर का निरीक्षण कर उपचाराधीन रोगियों से फीडबैक प्राप्त किये ।पंचकर्म जटिल,जीर्ण & कष्टसाध्य रोगों के उपचार में अतिप्रभावी & त्वरित राहत प्रदान करता है ।