खालवा: महाराष्ट्र में अगले 3 दिन लू जैसे रहेंगे हालात, मानसूनी आसार, बादल छाएंगे
Khalwa, Khandwa | May 25, 2026 नौतपा की शुरुआत सोमवार से होगी। इस साल भी ज्यादा तपन के बजाए बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि शुरुआत तीन दिन में तपिश तेज होगी। गर्म हवा चलने के साथ ही लू जैसे हालात बन सकते हैं। लेकिन 28 मई के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देगा। बादल छाने के साथ मानसूनी हलचल देखने को मिल सकती है। नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा।