रसूलाबाद: एमएलए पूनम शंखवार ने विषधन मार्ग से गंभीरा तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, घटिया डामरीकरण पर जताई नाराजगी
विषधन मार्ग से गंभीरा तक संपर्क मार्ग का लोक निर्माण विभाग से सड़क के डामरीकरण का कार्य हो रहा है। सड़क निर्माण में मानक विहीन सामग्री का उपयोग होने की सूचना मिलने पर रविवार को क्षेत्रीय विधायक पूनम शंखवार ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में घटिया डामरीकरण मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर कार्य को बंद कराया।