चूरू: जासासर गांव के ग्रामीणों ने डिस्कॉम ऑफिस में प्रदर्शन किया, बिजली वोल्टेज कम आने का किया विरोध
Churu, Churu | Dec 26, 2025 चूरू जिले के जासासर गांव के किसानों ने बिजली के कम वोल्टेज के कारण खेतों में कुएं की मोटरें जलने के विरोध में चूरू डिस्कॉम कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चूरू डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जासासर गांव में नाकरासर फीडर से जुड़े कृषि कनेक्शनों पर बिजली वोल्टेज कम आ रहे हैं।