चूरू: नेचर पार्क के पास लोहिया कॉलेज जा रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Dec 26, 2025 चूरू शहर के नेचर पार्क के पास लोहिया काॅलेज जा रहे 18 वर्षीय युवक पर अज्ञात पांच छह युवको ने लाठी व डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक का पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का ईलाज किया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे।