बांसवाड़ा: कोटा हनी ट्रैप मामले की मुख्य वांटेड महिला को कोतवाली थाना पुलिस ने डिटेन कर कोटा पुलिस को सोंपा
आरोपी महिला को शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र से पुलिस इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर पकड़ा गया। कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस ने की।पुलिस के अनुसार डिटेन की गई महिला की पहचान माही उर्फ महजबी पत्नी मोहम्मद जफर के रूप में हुई है। आरोपी पर कोटा में अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हनी ट्रैप की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।