भोरे: पंडितहां गांव में करंट लगने से महिला की मौत, सफाई के दौरान हादसा, 2 मासूमों के सर से उठा साया
भोरे थाना क्षेत्र के पंडितहा गांव में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका की पहचान पंडितहा गांव निवासी पप्पू राम की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुनीता देवी अपने घर में साफ सफाई का कार्य कर रही थी। इस दौरान एक टेबल फैन में अचानक करंट आ गया।