कुरथल गांव में स्थित नया तालाब की चादर की मरम्मत का काम शुरु करवा दिया गया है।उक्त मरम्मत कार्य शनिवार शाम 6 बजे तक भी जारी रहा है।ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व ही उपखंड अधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर इस तालाब की क्षतिग्रस्त पाल की मरम्मत की मांग की थी।उक्त तालाब की चादर के टूटने से गांव में बड़ा खतरा था।जिसका समय रहते कार्य शुरु करवा दिया गया है।