हिंडौन गांव रेवई स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित एक समारोह में नवचयनित आरएएस विष्णु जाट पुत्र भगवान सिंह जाट का ग्रामीणों ने माला और साफा पहनाकर सम्मान किया है। सोमवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम मे नवचयनित आरएएस विष्णु जाट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मित्रों, रिश्तेदारों को दिया है