फतेहपुर: असोथर के जीत सिंह का पुरवा में कुएं में कूदकर 35 वर्षीय महिला की हुई मौत, हादसे से परिजनों का रहा बुरा हाल
जीत सिंह का पुरवा गांव निवासी जितेन्द्र पाल की 35 वर्षीय पत्नी सरिता देवी काफी दिनों से मानसिक विक्षिप्त थी। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे उसने घर के समीप स्थित कएं में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से सरिता को बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो