मैनपुरी: मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने उसकी नाबालिक पुत्री को जहर खिलाकर मरदेने का लगाया आरोप, एसपी से शिकायत।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है। जिसमे उसने बताया की उसकी नाबालिक पुत्री को गांव का युवक छेड़छाड़ व परेशान करता है। वहीं 31 जनवरी को उसकी नाबालिक पुत्री को जहर खिला दिया, जिसके उसकी सैफई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है।