मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की बीमारी की चलते हुई मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
रविवार को ओछा के ग्राम किचोरा निवासी 17 वर्षीय हर्षित पुत्र मनोज कुमार की बीमारी के चलते अचानक से मौत हो गई। परिजनों द्वारा उनको मैनपुरी के जिला अस्पताल में तत्काल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मृतक किशोर के शव को बिना पोस्टमार्टम के घर ले गए।