नवगछिया: डायल 112 की तत्परता से टला बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर रही महिला की बची जान
नवगछिया रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब डायल 112 की पुलिस टीम ने समय रहते आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के महेशखुट पिपरा निवासी शोभा कुमारी (पति अजीत कुमार) रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के इरादे से पहुंची थी। इसी दौरान डायल 112 की टीम—पुलिस पदाधिकारी राहुल राज, सिपाही सुनील कुमार एवं