निजी बसों की हड़ताल ने थामी आसींद की रफ्तार, रोडवेज के अभाव में संकट में आमजन आसींद । राजस्थान निजी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर आसींद क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से निजी बसों के पहिए थमे होने के कारण क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आसींद, जो कि सवाईभोज और भगवान देवनारायण की जन्मस्थली