बमोरी: छतरपुरा गांव में छोटे भाई ने की बड़े भाई के साथ मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
Bamori, Guna | Jul 4, 2026 फतेहगढ़ थाने के छतरपुरा गांव में जमीन विवाद पर से छोटे भाई ने बड़े के साथ मारपीट की है |घटना बीते रोज सुबह 11: की बताई गई है |फरियादी प्रताप पुत्र नान सिंह उम्र 35 साल ने पुलिस को बताया कि मेरे घर के पीछे मेरा छोटा भाई जगदीश मिर्ची की फसल लग रहा था मैंने उससे कहा कि मेरी जमीन में तुम फसल मत लगाओ इस बात से वह मुझे मां बहन की गालियां देने लगा |