पुनासा: मूंदी-पुनासा रोड पर बड़ा हादसा: राख से भरा डंपर पलटा, चालक घायल, सड़क सुरक्षा पर सवाल
Punasa, Khandwa | Apr 24, 2026 मूंदी-पुनासा रोड पर एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। खंडवा जिले के पीपलकोटा जंगल क्षेत्र में देर रात राख से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में डंपर चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।