मंझनपुर: नाली के गंदे पानी को लेकर महिलाएं भिड़ीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
छोटकी पवईया गांव में नाली में जमे गंदे पानी के निकास को लेकर महिलाओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि गांव की कुछ महिलाएं और पुरूष अपने घरों के सामने से नाली के सहारे बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए नाली में मिट्टी डाल देते हैं।