बलरामपुर: विधायक पलटू राम ने एमएलके कॉलेज में 51 यूपी एनसीसी बटालियन के तृतीय वर्ष के कैडेट्स को विदाई समारोह में किया सम्मानित
11 अप्रैल शुक्रवार सुबह 11:00 बजे एमएलके कॉलेज में तृतीय वर्ष पास आउट एनसीसी कैडेटों को विदाई समारोह में सदर विधायक पलटू राम ने उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडे एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग गंजवार एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर देवेंद्र चौहान एवं प्राध्यापक गण भी मौजूद रहे।