मंगलवार को 2 बजे कलक्ट्रेट परिसर में संयुक्त व्यापारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों के आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न को रोकने की मांग की गई।