महाराजगंज: बेलवा गांव से 13 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में चिंता का माहौल
मंगलवार सुबह 9:30 बजे परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा में एक 13 वर्षीय किशोर के अचानक लापता हो जाने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई है। किशोर अंकुश निषाद सोमवार सुबह घर से चाय की दुकान खोलने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। मिली जानकार