आरा: छिनेगांव से घूमने नैनीताल गया था प्रकाश हो गया गोली का शिकार रेलवे पटरी पर मिला शव घर में मचा कोहराम
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2024 उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा बवाल में उपद्रवियों की गोली लगने से भोजपुर जिले के प्रकाश कुमार की मौत हो गई है। वह घर से नैनीताल घूमने की बोलकर निकला था। युवक का शव रेलवे पटरी से बरामद किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने युवक की शिनाख्त कर सूचना स्वजनों को को दे दी है। गुरुवार को बनभूलपुरा में बवाल हुआ था।