आरा: उत्तराखंड के हल्दवानी में हुई हिंसा में छिनेगांव के एक युवक की मौत, सिर के पीछे कई गोलियों के निशान
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2024 उत्तराखंड के हल्दवानी में हुई हिंसा में सिन्हा ओपी क्षेत्र के छीनेगांव के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान छीनेगांव के श्यामदेव सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही प्रकाश काम ढूढ़ने के लिए नैनीताल गया था जहां उसकी हिंसा में मौत हुई है। सरकार से मौत मामले में परिजनों के द्वारा जांच की मांग की गई।