बालोद: जमरूवा के ग्रामीणों ने बिना लीज खदान के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना दिया, मुख्य मार्ग जाम कर खनन रोका
Balod, Balod | May 5, 2026 आदिवासी ब्लॉक डौंडी के ग्राम जमरूवा में बिना लीज एग्रीमेंट संचालित खदान के विरोध में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण खदान जाने वाले मुख्य रास्ते पर बैठ गए हैं, जिससे खनन कार्य प्रभावित हो गया है।