कुशेश्वरस्थान। अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने मंगलवार को बाजार स्थित निजी स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर मां भगवती नर्सिंग होम और भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला।