लखीमपुर: महाराज नगर के चंदीदी पुरवा गांव में घर के बाहर टहल रहे युवक पर पड़ोसियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हालत गंभीर
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के महाराज नगर के चंदीदी पुरवा गांव में घर के बाहर बीती देर रात टहल रहे युवक मुकेश अवस्थी पर पड़ोसियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मुकेश अवस्थी को गोली लग गई थी जिससे हालत गंभीर हो गई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मुकेश अवस्थी को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है।