मुंगेर: सदर प्रखंड में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का हुआ समापन
Munger, Munger | May 14, 2025 बुधवार दोपहर 2:00 बजे के करीब यूको बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से 13 दिवसीय कृषि उद्यमी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरीत कर किया गया l आर सेटी के निदेशक रोहन एवं धान फाउंडेशन के संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागी का उत्साहबर्धन करते हुए कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, यहाँ बिना कृषि के सब कुछ अधूरा है