बलरई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आरोग्य मेले में 37 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण अधिकतर मरीज जुकाम-खांसी से पीड़ित मिले, जबकि 12 को बुखार, चार को नेत्र रोग, छह को गैस, पांच को सांस संबंधी समस्या तथा तीन शुगर व बीपी के मरीज पाए गए। मेले में फार्मासिस्ट रामकिशोर आदि रहे।