सीतापुर: रामकोट इलाके में तेज आंधी-तूफान के चलते शिव पार्वती मंदिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर इलाके में बुधवार को आई तेज आंधी तूफान के चलते शिव पार्वती मंदिर अचानक टिन सेट उड़कर मंदिर के प्रांगण में गिर जाने से मंदिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिस समय यह हादसा हुआ उसे दौरान मंदिर में कोई भी श्रद्धालु नहीं था जिसके चलते कोई भी जनहानि नहीं हुई मंदिर क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।