कृमि मुक्ति दिवस एवं पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सेविकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने अभियान से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं और सेविकाओं को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया।