बहराइच: खनवापुर इलाके में पैदल जा रही किशोरी को बाइक सवार ने मारी ठोकर, किशोरी की हुई मौत
हरदत्त नगर गिरन्ट इलाके में पैदल जा रही किशोरी को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में किशोरी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।