पूस की कड़ाके की ठंड में जब आम जनजीवन सिहर रहा था, उसी रात मानवता की गर्माहट लेकर आगे आए बनमनखी प्रखंड के चाँदपुर भंगहा पंचायत निवासी एवं श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के जिला प्रबंधक बसंत यादव। शनिवार देर रात उन्होंने अपना आठवां रक्तदान कर एक बार फिर समाज के सामने सेवा और संवेदना की मिसाल कायम की।