अनूपपुर: नल-जल योजना की पाइपों में भीषण आग, 10 से अधिक बंडल जलकर खाक
नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 13 में पीएचई की नल-जल योजना के लिए रखी पाइपों के ढेर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 10 से अधिक बंडल पाइप जलकर खाक हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया,नगर पालिका परिषद अनूपपुर की तत्परता एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।