हंडिया: हंडिया में नहर में नहाने उतरे बालक के लापता होने के बाद तलाश अभियान जारी
हंडिया थाना क्षेत्र की बरौत पुलिस चौकी अंतर्गत सिधवार रायपुर गांव के पास नहर में नहाने गए तीन बच्चों में एक बालक गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की बुधवार शाम करीब 3 बजे जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ तलाश अभियान शुरू किया। मौके से बालक के कपड़े और चप्पल बरामद हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं लग सका था।