सिसवन: सिसवन विधायक के समक्ष मुखिया ने रखी स्कूल की समस्या
Siswan, Siwan | Sep 15, 2025 सिसवन प्रखंड के घुरघाट पंचायत में भाजपा विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह पहुंचे। स्थानीय मुखिया शैलेश तिवारी ने उनके सामने पंचायत के घुरघाट मध्य विद्यालय की समस्याएं रखीं। विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा मिलने के बावजूद दूसरे स्थान पर संचालित होने की समस्या को विधायक के सामने रखा।