कर्रा: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Karra, Khunti | Jun 28, 2025 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), खूंटी में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित पांच दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से, सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (C3) के तकनीकी सहयोग से किया गया।