महोबा: बिलबई रोड पर नई जेल के पास ऑटो पलटने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल, मां की हालत नाजुक, हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 महोबा के बंधानवार्ड मुहाल निवासी 50 वर्षीय पानकुंवर और उसकी 17 वर्षीय पुत्री खुशबू दोनों ऑटो में सवार होकर खेत कि कटाई करने जा रही थी। तभी नई जेल के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मां कि हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।