अंबाह: मासूमों की मौत पर अम्बाह में कांग्रेस का कैंडल मार्च, सरकार पर हमला
Ambah, Morena | Oct 10, 2025 अम्बाह में जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। विधायक देवेंद्र सखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने सरकार पर लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की और न्याय की चेतावनी दी।