धारूहेड़ा में क्षेत्रवासियों ने सोहना-दिल्ली नन्दरामपुर बास रोड को 300 फीट चौड़ा करने, नेशनल हाईवे 48 व 919 पर बड़े फ्लाईओवर और सड़क लूप बनाने की मांग को जोर देकर रखा है। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर निवेदन किया गया है।