अवंतिपुर बड़ोदिया: तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, ग्राम कड़वाल में ऑटो पर गिरा नीम का पेड़
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। लगभग 20 मिनट तक चली इस तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।नीम का पेड़ सवारी ऑटो पर गिरा कड़वाला गांव में तेज बारिश और तेज हवाओं के बीच।