Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

पिछोर: ग्राम भयावन में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या,परिजनों ने थाने का किया घेराव, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

Pichhore, Shivpuri | Jun 16, 2026
भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम भयावन में एक युवक की पीट पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण माना जा रहा है। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया,आज मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे भौंती थाने का घेराव कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

MORE NEWS

*खनियाधाना में खाद पर मनमाना दाम वसूलने का आरोप, किसानों में आक्रोश*

संजीव कुमार लोधी ने खनियाधाना के मोहाली कला गांव में लगभग दोपहर 1:00 बजे  चौधरी ट्रेडर्स कंपनी पर शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किसान संजीव कुमार लोधी ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग के टोकन के अनुसार 465 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया आवंटित की गई थी। 
संजीव ने 13 बोरी खाद का उठाव किया, जिसकी निर्धारित राशि 6045 रुपये होती है। आरोप है कि दुकानदार ने बिल में 565 रुपये प्रति बोरी की दर से कुल 7345 रुपये का भुगतान लिया। इस प्रकार किसान से 1300 रुपये की अतिरिक्त राशि वसूल की गई। किसान रवि लोधी ने इसे किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी करार दिया है। किसानों का कहना है कि उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत MRP से अधिक मूल्य लेना कानूनन अपराध है और आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है। इस मामले को लेकर किसानों में भारी रोष है। पीड़ित किसान ने जिला कृषि अधिकारी, शिवपुरी तथा अनुविभागीय अधिकारी, खनियाधाना से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। किसान संगठनों ने दोषी विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने एवं अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग उठाई है प्रशासन ने कहा है कि शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

इनका कहना

राजेंद्र राजपूत खनियाधाना  कृषि विभाग

*खनियाधाना में खाद पर मनमाना दाम वसूलने का आरोप, किसानों में आक्रोश* संजीव कुमार लोधी ने खनियाधाना के मोहाली कला गांव में लगभग दोपहर 1:00 बजे चौधरी ट्रेडर्स कंपनी पर शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किसान संजीव कुमार लोधी ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग के टोकन के अनुसार 465 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया आवंटित की गई थी। संजीव ने 13 बोरी खाद का उठाव किया, जिसकी निर्धारित राशि 6045 रुपये होती है। आरोप है कि दुकानदार ने बिल में 565 रुपये प्रति बोरी की दर से कुल 7345 रुपये का भुगतान लिया। इस प्रकार किसान से 1300 रुपये की अतिरिक्त राशि वसूल की गई। किसान रवि लोधी ने इसे किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी करार दिया है। किसानों का कहना है कि उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत MRP से अधिक मूल्य लेना कानूनन अपराध है और आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है। इस मामले को लेकर किसानों में भारी रोष है। पीड़ित किसान ने जिला कृषि अधिकारी, शिवपुरी तथा अनुविभागीय अधिकारी, खनियाधाना से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। किसान संगठनों ने दोषी विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने एवं अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने की मांग उठाई है प्रशासन ने कहा है कि शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनका कहना राजेंद्र राजपूत खनियाधाना कृषि विभाग

Pichhore, Shivpuri | Jun 21, 2026

राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत खोड में उचित मूल्य दुकान का किया औचक निरीक्षण
व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश 

शिवपुरी-जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत खोड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने खाद्यान्न वितरण केंद्र के स्टॉक रजिस्टर का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही राशन वितरण प्रक्रिया की सघन जांच की। प्रभारी मंत्री ने केंद्र पर उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता को भी स्वयं परखा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हितग्राहियों को उच्च गुणवत्तायुक्त राशन प्राप्त हो।

अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर और सही मात्रा में राशन मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने  विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन केंद्र पर व्यवस्थाओं को हर हाल में चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण केंद्र का नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए ताकि राशन वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक हितग्राही को बिना किसी बाधा के खाद्यान्न समय पर मिले और यदि संचालन में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों व दुकान संचालकों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत खोड में उचित मूल्य दुकान का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश शिवपुरी-जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत खोड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने खाद्यान्न वितरण केंद्र के स्टॉक रजिस्टर का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही राशन वितरण प्रक्रिया की सघन जांच की। प्रभारी मंत्री ने केंद्र पर उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता को भी स्वयं परखा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हितग्राहियों को उच्च गुणवत्तायुक्त राशन प्राप्त हो। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर और सही मात्रा में राशन मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन केंद्र पर व्यवस्थाओं को हर हाल में चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण केंद्र का नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए ताकि राशन वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक हितग्राही को बिना किसी बाधा के खाद्यान्न समय पर मिले और यदि संचालन में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों व दुकान संचालकों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Pichhore, Shivpuri | Jun 21, 2026

शिवपुरी के पोलोग्राउंड में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन: 'स्वस्थ आयु के लिए योग' का दिया संदेश
हजारों नागरिकों ने एक साथ किया सामूहिक योग

शिवपुरी- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्थानीय पोलो ग्राउंड में "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एक साथ हजारों नागरिकों ने सामूहिक योग किया पूर्व विधायक प्रहलाद भारती एवं अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत उपस्थित रहीं।

शिवपुरी के पोलोग्राउंड में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन: 'स्वस्थ आयु के लिए योग' का दिया संदेश हजारों नागरिकों ने एक साथ किया सामूहिक योग शिवपुरी- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्थानीय पोलो ग्राउंड में "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एक साथ हजारों नागरिकों ने सामूहिक योग किया पूर्व विधायक प्रहलाद भारती एवं अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत उपस्थित रहीं।

Pichhore, Shivpuri | Jun 21, 2026

पिछोर: ग्राम भयावन में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या,परिजनों ने थाने का किया घेराव, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की - Pichhore News